फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aditya Birla's three new paint plants inaugurated

Karnal News: हरियाणा, पंजाब और तमिनाडु में आदित्य बिरला के तीन नए पेंट प्लांटों का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Aditya Birla's three new paint plants inaugurated
पानीपत। आदित्य बिरला समूह ने पानीपत समेत देश में तीन पेंट प्लांट और ब्रांड लोगो का अनावरण पानीपत की धरती से किया। ये प्लांट पानीपत की रिफाइनरी के नजदीक एचएसआईआईडी और पंजाब के बठिंडा तथा तमिलनाडु में लगाए गए हैं। साथ ही चेन्नई और बंगाल में दो नए प्लांट की रूपरेखा तैयार की गई। ये दोनों प्लांट भी जल्द ही जनता के सुपुर्द किए जाएंगे। यह जानकारी आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने दी। वे वीरवार को पानीपत में नए प्लांट के शुभारंभ पर पहुंचे, जहां से आनलाइन दो और प्लांटों का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्योग क्षमता में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ पेंट उद्योग में बड़ा बदलाव लाने के लिए नए प्लांट तैयार किए गए हैं। इनसे समूह ने तीन साल के अंदर 10 हजार करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य रखा है। यह तेजी से बढ़ते 80 हजार करोड़ रुपये के भारतीय डेकोरेटिव (सजावटी) पेंट बाजार में आदित्य बिरला समूह के प्रवेश का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर किसी भी पेंट कंपनी ने एक बार में-कारखानों, संचालन, उत्पादों और सेवाओं को इतने बड़े पैमाने पर लान्च नहीं किया है। बिरला ओपस को आदित्य बिड़ला समूह द्वारा शुरू किए गए एक बड़े पैमाने पर स्टार्ट-अप के रूप में देखा जाना चाहिए। कंपनी का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष के अंत तक छह हजार से अधिक शहरों में अपने वितरण का तेजी से विस्तार करना है। यह किसी भी पेंट ब्रांड द्वारा किया गया पूरे देश में सबसे तेज और व्यापक प्रसार होगा।
विज्ञापन

आदित्य बिरला समूह के निदेशक हिमांशु कपानिया ने कहा बिरला ओपस रचनात्मकता, पारदर्शिता, प्रौद्योगिकी के मानकों पर काम कर रहा है। भविष्य की आधुनिक तकनीकी को भी ध्यान में रखा जा रहा है। बिरला ओपस वाटर बेस्ड पेंट, एनामल पेंट, वुड फिनिश, वॉटरप्रूफिंग और वॉलपेपर में 145 से अधिक उत्पादों और 1200 से अधिक एसकेयू के साथ उद्योग में सबसे विस्तृत रेंज की पेशकश करेगा। विभिन्न किस्म के उपभोक्ता वर्गों के लिए उत्पाद पेश किए जाएंगे, जिनमें, इकोनॉमी, प्रीमियम, लग्जरी, डिजाइनर फिनिश और संस्थागत ग्राहक शामिल होंगे। इसके अलावा, बिरला ओपस 216 शानदार भारतीय रंगों सहित 2,300 से अधिक टिंटेबल रंग विकल्पों की सबसे बड़ी रेंज पेश करेगा। बिरला ओपस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रक्षित हरगवे ने कहा कि बिरला ओपस डीलरों का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन रहा है। इसका उद्देश्य डीलरों के साथ परस्पर लाभ वाली साझेदारी तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed