फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Additional 10% discount on lump sum payment

Karnal News: एकमुश्त बकाया भरने पर 10% की अतिरिक्त छूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Additional 10% discount on lump sum payment
करनाल। बिजली निगम की ओर से बिल डिफाल्टर उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना चलाई गई है। इस बार निगम की ओर से बकाया बिल की एकमुश्त राशि देने पर ब्याज में छूट के साथ-साथ शेष राशि पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

सरचार्ज माफ योजना 2025 के अनुसार यदि उपभोक्ता बकाया बिल की एकमुश्त राशि भरने में सक्षम नहीं है तो वह मासिक किस्तों में भी बिल की अदायगी कर सकता है। यह योजना अगस्त 2024 से अभी तक बिल डिफाल्टर उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए लागू की गई है जो कि 11 अक्तूबर तक छह माह के लिए लागू रहेगी।
विज्ञापन

बिजली बिल में सरचार्ज माफ व 10 प्रतिशत छूट की सुविधा इस बार घरेलू, औद्योगिक क्षेत्र, कृषि व ग्राम पंचायत स्तर पर भी दी गई है। वहीं बिजली निगम की ओर से इस वर्ष अभी तक 27647 डिफाल्टरों से करीब 19 करोड़ रुपये की राशि वसूल जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम का अभी भी करीब 55 हजार उपभोक्ताओं पर 24 करोड़ रुपये का बिल बकाया है। मई माह में अभी तक निगम के खाते में 653 उपभोक्ताओं ने करीब 30 लाख रुपये जमा करवाए है। निगम की ओर से इससे पहले एक लाख सालाना आय से तक के अंत्योदय परिवारों के लिए भी बिल माफी योजना लागू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed