फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   action will be taken against those who do not shift dairy

7 जुलाई से पशु जब्त करके डेयरियां की जाएंगी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
action will be taken against those who do not shift dairy
नगर निगम की ओर से डेयरी प्लॉटों की अलॉटमेंट प्रक्रिया के बाद अब तक जो डेयरी चालक पिंगली स्थित डेयरी कॉम्पलेक्स में प्लॉट अलॉट करवाने से लेकर 20 प्रतिशत राशि जमा करवाने तक किसी भी शर्त को पूरा करने में रुचि नहीं ले रहे ऐसे करीब 183 अवैध पशु डेयरियां चलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्ती दिखाते हुए पशु जब्त करके डेयरियों को सील करने का निर्णय लिया है। संयुक्त निगम आयुक्त गगनदीप सिंह ने बुधवार को बताया कि पिंगली स्थित डेयरी शिफ्टिंग कॉम्पलेक्स में प्लॉट अलॉट करने की प्रक्रिया की गई थी। उसे सफल बनाने के लिए उपरोक्त बताए गए डेयरी चालक कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कारण आगामी 7 जुलाई से इन डेयरी चालकों के पशु जब्त करने और डेयरियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। किया जाएगा। जब्त किए गए पशु को वापस छुड़वाने की एवज में डेयरी मालिक को 5 हजार रूपये प्रति पशु जुर्माना अदा करना होगा। जुर्माना अदा करने के उपरांत ही पशु को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed