{"_id":"68474d66b0e196effb07bdc4","slug":"action-will-be-taken-against-the-officer-in-whose-area-there-is-waterlogging-karnal-news-c-18-knl1008-666329-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जिसके क्षेत्र में जलभराव होगा उस अधिकारी पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जिसके क्षेत्र में जलभराव होगा उस अधिकारी पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
- नगर निगम के अधिकारियों को विधायक की चेतावनी, मानसून से पहले सफाई के दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आगामी मानसून के दौरान शहर में जिस क्षेत्र में बरसात से जलभराव हुआ, नगर निगम के उस क्षेत्र से संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक जगमोहन आनंद ने इसे लेकर निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि समय रहते सफाई व जलभराव संबंधित कार्य को पूरा करें। इस पर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जवाब दिया कि 15 जून तक सफाई संबंधित सभी कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सोमवार को विधायक ने विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में मेयर रेणु बाला गुप्ता भी मौजूद रहीं। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए, ताकि जनता को जल्द सुविधाएं मिल सकें। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।
बैठक आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहर की सभी ड्रेनों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही, सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य भी प्रगति पर है। शहर में नालों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई भी नियमित रूप से की जा रही है।
विज्ञापन
30 दिन में शिफ्ट कराएं डेयरियां
विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में स्थित पशु डेयरियों को 30 दिनों के भीतर स्थानांतरित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पार्षदों द्वारा सुझाए गए कार्यों की प्रगति की समय-समय पर जांच की जाए। पार्षदों के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और उनके समाधान में कोई देरी न हो। सभी कार्य निरंतर चलते रहने चाहिए, विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चालान किए जाएं। इसके साथ ही निगम की जमीन पर किसी भी प्रकार का कब्जा न होने दिया जाए।