फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Action taken against two illegal colonies; roads dug up and structures demolished.

Karnal News: दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, सड़कें उखाड़ीं, निर्माण तोड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Action taken against two illegal colonies; roads dug up and structures demolished.
घरौंडा जेसीबी से अवैध सड़क उखाड़ता चालक। डीटीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। शहरी क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। डींगर माजरा रोड पर विकसित की जा रही इन अवैध कॉलोनियों का कुल क्षेत्र करीब 17.5 एकड़ बताया गया है। टीम ने कॉलोनियों में सड़कों को उखाड़ दिया और निर्माण ध्वस्त कर दिए।


पहली कॉलोनी करीब 6.5 एकड़ में विकसित की जा रही थी। यहां पत्थर का गटका डालकर तैयार किया जा रहा सड़क नेटवर्क और चहारदीवारी को मशीनों की मदद से ध्वस्त किया गया। दूसरी कॉलोनी करीब 11 एकड़ में विकसित की जा रही थी। यहां भी सड़क निर्माण के लिए डाले गए पत्थर के गटके से तैयार किए जा रहे पूरे सड़क नेटवर्क को उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन




बुधवार की कार्रवाई में विभाग ने केवल अवैध निर्माण को ध्वस्त करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी। नगर पालिका घरौंडा के सहयोग से दोनों कॉलोनियों में सड़क निर्माण के लिए डाली गई सामग्री को भी मौके से उठवाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



कैमला और दूसरे रोड भी विभाग की नजर में



घरौंडा क्षेत्र में डींगर माजरा रोड के अलावा कैमला रोड, बस्ताड़ा रोड, साईं मंदिर रोड और कुर्ला रोड पर भी अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे मामलों में एफआईआर भी करवाई जा रही हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे डीलरों के झांसे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और केवल वैध कॉलोनियों में ही निवेश करें। वहीं डीलरों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से लाइसेंस लेकर ही कॉलोनी विकसित करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed