{"_id":"699f4d9a166dbe3e890306d8","slug":"action-taken-against-three-illegal-colonies-warehouse-hospital-and-hotel-sealed-karnal-news-c-18-knl1018-853708-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई गोदाम, अस्पताल व होटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई गोदाम, अस्पताल व होटल सील
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराता पिला पंजा। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ डीटीपी की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही। नगर योजनाकार की टीम ने पुलिस बल के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में असंध की तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त किए।
पहली कार्रवाई असंध बाइपास रोड पर तहसील के पीछे करीब आधे एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। यहां सभी डीपीसी को उखाड़ा गया। दूसरी कार्रवाई डेरा गुजराखिया के पास काटी जा रही दो एकड़ अवैध कॉलोनी में की गई। यहां भी सभी डीपीसी को उखाड़ा गया। तीसरी कार्रवाई ढोल चौक के पास करीब 12 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में की गई। यहां भी सभी सड़कों को उखाड़ा गया।
इसके अलावा डीटीपी की टीम ने जींद रोड स्थित एक गोदाम को सील किया और चहारदीवारी को ध्वस्त करने का काम किया। वहीं पर चार दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा असंध में ही जयसिंह पुरा रोड पर एक होटल और एक अस्पताल को सील किया गया। यहां पर चहारदीवारी और फर्श को उखाड़ा गया। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।