{"_id":"691cc7c8c2c763cd07080c09","slug":"action-taken-against-three-illegal-colonies-karnal-news-c-18-knl1008-783344-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। जिला नगर योजनाकार की टीम ने मंगलवार को इंद्री में तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। करीब साढ़े नौ एकड़ में बनी सड़कें और अन्य निर्माण को ढहा दिया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की निगरानी में की गई।
सबसे पहले टीम मटक माजरी में मुरादगढ़ रोड पर स्थित लगभग चार एकड़ क्षेत्रफत्र में काटी गई कॉलोनी में पहुंची। यहां सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम इसी रोड पर लगभग चार एकड़ क्षेत्रफल में काटी जा रही दूसरी कॉलोनी में पहुंची, यहां भी सभी कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया। इन दो काॅलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई करने के बाद डीटीपी टीम दो जेसीबी मशीनों को साथ लेकर इंद्री‑करनाल रोड पर गुढ़ा गांव के नजदीक स्थित लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में काटी जा रही कॉलोनी में पहुंची। यहां बनाई गई सभी डीपीसी को ध्वस्त कर दिया।
जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से अवैध कॉलोनियों एवं निर्माणों के विरुद्ध निरंतर तोड़फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध केस भी दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों या निर्माणों को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार के लेन‑देन में कोताही नहीं बरती जाएगी।