फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused who murdered friend in Karnal arrested, Was murdered and buried in grave

Karnal: दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार; मर्डर कर कब्र में था दफनाया, पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

Fri, 09 Feb 2024 11:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

करनाल पुलिस ने दो सप्ताह बाद दोस्त के हत्यारे को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने युवक की नहर में डूबने की आशंका के चलते उसको कब्र में दफना दिया था लेकिन करीब 10 दिन बाद मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त पर ही हत्या का शक जाहिर करते हुए घरौंडा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Accused who murdered friend in Karnal arrested, Was murdered and buried in grave
मृतक शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के खंड के मुंडो गढ़ी गांव में करीब दो सप्ताह पहले अपने दोस्त शरीफ की हत्या करने वाले आरोपी आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गांव से ही वीरवार देर रात को आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी दोस्त को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ करेंगी।

विज्ञापन


बता दें कि 27 जनवरी को मुंडो गढ़ी गांव निवासी शरीफ अपने दोस्त आरिफ के साथ गया था। अगले दिन 28 फरवरी को शरीफ का शव यमुना में मिला था। परिजनों ने युवक की नहर में डूबने की आशंका के चलते उसको कब्र में दफना दिया था लेकिन करीब 10 दिन बाद मृतक के परिजनों ने उसके दोस्त पर ही हत्या का शक जाहिर करते हुए घरौंडा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से खोदकर बाहर निकाला और उसका पोस्टमार्टम करवाकर बाद में परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। जिसके बाद परिजनों ने दोबारा से शरीफ के शव को दफना दिया था। वीरवार देर रात पुलिस ने मृतक के परिजनों की सूचना पर आरोपी दोस्त आरिफ को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। आज पुलिस करनाल कोर्ट में आरोपी दोस्त को पेश करेंगे और रिमांड हासिल करेंगी। रिमांड के दौरान ही गहनता से पूछताछ करेंगे कि जिससे शरीफ की मौत का सच सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मुंडो गढ़ी गांव से एक हत्या की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसमें परिजनों ने मृतक के दोस्त पर ही आरोप लगाए थे। जिसे पुलिस ने आरोपी का गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। आज पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगी। जिसके बाद ही हत्या का सच सामने आ सकेंगा कि आरिफ ने अपने ही दोस्त की हत्या क्यों की थी। -श्री भगवान, थाना प्रभारी, घरौंडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed