फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of stealing 40 thousand cash from home

घर से 40 हजार की नकदी चुराने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing 40 thousand cash from home
घर से 40 हजार की नकदी चुराने का आरोप
विज्ञापन

करनाल। खेड़ा छपरा गांव स्थित मकान से 40 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीण सूरजभान ने बृहस्पतिवार को थाना सदर में मामला दर्ज कराया। उसका कहना है कि उसके तीन बेटे फल व सब्जी का काम करते हैं। उन्होंने अपनी बचत से 40 हजार रुपये इकट्ठा करके घर में रखे थे।
आरोप है कि खेड़ा कॉलोनी निवासी अंकुश पर उन्हें चोरी का संदेह है। अंकुश ने कुछ दिन पूर्व उनके बेटे को यूपी से अवैध पिस्तौल लाकर मारने की धमकी दी थी। 18 जुलाई को परिवार के सदस्य घर में सोए थे। उसी रात चोरी की भनक लगी तो उनका बेटा प्रवीन जाग गया। उसे देख चोर भाग गया, लेकिन प्रवीन ने भागते हुए अंकुश को पहचान लिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच का जिम्मा मनोज कुमार को दिया है। संवाद
विज्ञापन

20 हजार रुपये, नकदी, जेवर ले गए चोर
घरौंडा। कैमला गांव स्थित मकान में सेंध लगाकर चोरों ने 20 हजर रुपये की नकदी, जेवर व फोन पर हाथ साफ कर दिया। संदीप ने पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह मजदूरी करके गुजारा करता है। पांच जुलाई की अलसुबह जब वे सोए थे तो कुछ आवाज सुन उनकी आंख खुल गई और दो युवक भागते दिखाई दिए। उन्होंने घर में जांच की तो मोबाइल फोन, उसके कवर में रखा हुआ डेबिट कार्ड व 20 हजार की नकदी व कुछ जेवर चोरी हो गए। उन्होंने अराईपुरा गांव के रहने वाले एक युवक पर संदेह जताया। उनका कहना है कि दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। जांच अधिकारी देवेंद्र के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed