फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of snatching while riding a bike

बाइक पर सवार होकर स्नैचिंग करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching while riding a bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुलिस ने बुलेट बाइक पर सवार होकर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी सलेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम द्वारा 13 अक्तूबर को आरोपी अंकित निवासी गांव फुसगढ़ को पकड़ा था। जिसने पूछताछ में अपने दो अन्य साथियों दीपक निवासी फुसगढ़ व डैनी के साथ मिलकर सेक्टर-8 व सेक्टर-6 से स्नैचिंग की दो वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी स्मैक का नशा करते हैं उसके लिए ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक बुलेट बाइक को बरामद किया गया है। आरोपियों ने सेक्टर-8 में 26 सितंबर को मोहन स्वरूप की पत्नी सुदर्शन सचदेवा के हाथ से पर्स व मोबाइल छीना था। जिसमें 1860 रुपये थे। इस वारदात में आरोपी अंकित व दीपक ने मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी से बुलेट व नगदी बरामद की गई है। छीना हुआ मोबाइल दूसरे आरोपी से बरामद किया जाएगा। दूसरी वारदात आरोपियों ने सेक्टर-6 में 3 अक्तूबर को की थी। जिसमें उन्होंने अतुल शर्मा की पत्नी के हाथ से बैग छीना था। जिसमें मोबाइल, घर की चाबियां थी। इस वारदात को आरोपी दीपक व डैनी ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed