{"_id":"65eb814615723c4ec508dc66","slug":"accused-of-snatching-chain-from-woman-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-343295-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला से चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला से चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 09 Mar 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सीआईए एक की टीम ने छीनाछपटी करने के आरोपी अनिल उर्फ कालू निवासी न्यू रमेश नगर तहसील कैंप पानीपत को जिला कोर्ट करनाल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छह फरवरी को सुनीता निवासी सेक्टर-16, करनाल से सोने की चेन छीनकर उसे बेचकर मिले 14 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपी अनिल ने बताया कि उसने और उसके दोस्त ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
उन दोनों ने मिलकर जिला करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के एरिया में बहुत सी चोरी, स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। जिनमें आरोपी जेल में भी रह चुके हैं। पुलिस के अनुसार मामले में संलिप्त अन्य आरोपी को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।