फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of giving 10 lakh betel nut from America for the murder of a young man

Karnal News: युवक की हत्या के लिए अमेरिका से 10 लाख की सुपारी देने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of giving 10 lakh betel nut from America for the murder of a young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पुरानी रंजिश के चलते बुटाना के एक युवक की हत्या करने के लिए अमेरिका से दिल्ली के शूटर को 10 लाख रुपये की सुपारी देने का आरोप है। युवक ने खुद की हत्या की आशंका जताते हुए बुटाना थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार फरवरी में अंजनथली के एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। आरोपियों ने उस पर सात गोलियां चलाई थी, मगर किसी तरह युवक की जान बच गई। आरोप है कि अब फिर से युवक की हत्या के लिए दिल्ली के शूटर को सुपारी दी है। शिकायतकर्ता कपिल ने पुलिस को बताया कि अमेरिका में रहने वाले सागर ने उसकी हत्या करने के लिए जिस शूटर को 10 लाख की सुपारी दी है। उस पर दो लाख रुपये का इनाम है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बदमाश की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली के संबंधित थाने में भी बदमाश के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed