फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused of cheating of Rs 12 lakh in exchange of sending him to Canada arrested

Kurukshetra News: कनाडा भेजने की एवज में 12 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of Rs 12 lakh in exchange of sending him to Canada arrested
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले रुक नहीं रहे हैं। पुलिस इन मामलों में आरोपियों की पकड़ कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की थाना शहर टीम ने कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में नवीन उर्फ सिट्टू वासी जुलाना जिला जींद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 फरवरी को जनकराज शर्मा निवासी निसंग जिला करनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने मास्को इमिग्रेशन कुरुक्षेत्र के संचालक से 17 लाख रुपये में वर्क वीजा पर कनाडा जाने की बात तय की थी, जिसके लिए 12 लाख रुपये पहले व बाकी पैसे काम हो जाने के बाद देने की बात हुए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों के द्वारा दिए गए खातों में अलग-अलग किस्तों में 12 लाख 50 हजार रुपये जमा करवा दिए। अब आरोपी न तो उसे विदेश भेज रहे हैं और न ही उसके पैसे वापस कर रहे हैं। बात करने पर उसको धमकियां देते हैं, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने इमिग्रेशन एक्ट के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच बाद उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके पांच हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed