फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of cheating 25 lakhs in the name of sending abroad arrested

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 03:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 25 lakhs in the name of sending abroad arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने का झांसा देकर दो लोगों से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2017 व 2018 में युवक को पुर्तगाल भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की थी।

पुलिस ने बताया कि वर्ष 2018 में शिकायतकर्ता जयसिंह वासी बोहला खालसा निसिंग व कृष्ण कुमार वासी घोलपुरा ने मामला दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने अपने बेटे संजू को पुर्तगाल भेजने व शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने अपने बेटे जितेन को कनाडा भेजने के लिए आरोपी लखविन्द्र सिंह वासी पंजाब, अजय वासी कोहंड और अन्य के साथ 25 लाख रुपये में सौदा किया था। पीड़ित से आरोपियों ने 25 लाख रुपये ले लिए और थाइलैंड और मलेशिया भेज दिया। जबकि उनको कनाडा और पुर्तगाल नहीं भेजा। अलग-अलग देशों में युवकों को घुमाते हुए परिजनों से रुपये हड़प लिए। बाद में रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के पास से पुलिस ने 18 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed