फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of cheating 21.45 lakhs in the name of sending them to America arrested

अमेरिका भेजने के नाम पर 21.45 लाख ठगने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 21.45 lakhs in the name of sending them to America arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चार लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार निसिंग निवासी दलेर सिंह ने सेक्टर-32 थाने में शिकायत दी थी कि वह अमेरिका जाने का इच्छुक था। उसके एक दोस्त ने उसे भारत व विदेश में फिल्मों की शूटिंग करने वाली व बेहद कम पैसों में विदेश भेजने का दावा करने वाली पंजाब के मोहाली स्थित दो कंपनियों के नाम बताए। उन कंपनियों के मालिकों के नाम मोहम्मद सराजुद्दीन अंसारी व जोयंतो कुमार गांगुली निवासी पटियाला, पंजाब बताया, जिसके बाद वह इन लोगों से मिला तो इनकी बातों में आकर अमेरिका जाने के लिए एक बार में नौ लाख रुपये व दूसरी बार छह लाख रुपये दिए। आरोपियों ने उससे पासपोर्ट भी ले लिया लेकिन अमेरिका नहीं भेजा। उनका ऑफिस भी बंद मिला।
इससे अलग आरोपियों ने दो अन्य लोगों से भी 6.45 लाख रुपये विदेश भेजने के नाम पर लिए हैं। ऐसे में आरोपियों ने कुल 21.45 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-32 थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर पुलिस चौकी सेक्टर छह एएसआई बलराज ने छह अप्रैल को आरोपी सिराजुद्दीन मोहम्मद अंसारी निवासी सेक्टर- 4 नरोला, नवी मुंबई हाल एसवीपी नगर बंगला महादा मुंबई को मुंबई से गिरफ्तार किया। आरोपी को रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसके अलग-अलग राज्यों में काफी एजेंट हैं, जिनमें से एक एजेंट जयंतो भी है, जो विदेश जाने के इच्छुक लोगों को बहला-फुसलाकर उसके पास लाता था और इसके बदले में सराजुद्दीन से एक लाख रुपये प्रति कमीशन लेता था। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के विभिन्न जिलों के विभिन्न थानों में पहले भी छह मामले इसी तरह के दर्ज हैं। रिमांड के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed