{"_id":"696406173415bd2f0f03ac81","slug":"accused-of-beating-a-woman-throwing-her-out-of-the-house-and-burning-her-with-petrol-karnal-news-c-18-knl1018-821554-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला को पिटाई कर घर से निकालने और पेट्रोल से जलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला को पिटाई कर घर से निकालने और पेट्रोल से जलाने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। इंद्री थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पति और ससुराल वालों पर पिटाई कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का ये भी आरोप है कि उन पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। महिला ने मायके पहुंचकर रामनगर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। रामनगर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करवा मामले को निपटा दिया है।
महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी 20 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सास उनके साथ गलत व्यवहार करती थी। विरोध करने पर उनकी पिटाई की जाती थी। पति अधिकतर बाहर रहते थे और घर के खर्च के लिए भी पंद्रह दिन में सिर्फ 500 रुपए देते थे। पीड़िता का आरोप था कि उन्हें घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का दावा था कि पति ने वर्षों पहले दूसरी शादी कर रखी थी, जिसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। दंपती एक साथ रहने के लिए मान गए।