{"_id":"69dea1f5f9433dae9f0846cb","slug":"accused-caught-with-seven-grams-of-heroin-karnal-news-c-18-knl1018-886021-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सात ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सात ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा
Wed, 15 Apr 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
करनाल। असंध के खिजराबाद रोड से सीआईए असंध की टीम ने जयसिंहपुर निवासी साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीआईए असंध प्रभारी सुलिंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक संदीप सिंह की अध्यक्षता में टीम गश्त पर थी। इस दाैरान खिजराबाद रोड से साहिल को सात ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन का रिमांड लिया। आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन