{"_id":"6981025628285b41bc07d0c0","slug":"accused-arrested-with-112-kg-of-ganja-karnal-news-c-18-knl1018-837332-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 1.12 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 1.12 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
Tue, 03 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
करनाल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए वन की टीम ने एक किलो 12 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रामनगर थाना में एनडीपीएस की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। सीआईए वन प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच अधिकारी मैनपाल की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर की गली-8 निवासी अंकुश शर्मा को काबू किया। आरोपी के कब्जे से एक किलो 12 ग्राम गांजा (फूल-पत्ती) नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद
विज्ञापन