फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for murdering woman

Karnal News: महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murdering woman
मूनक। मानपुरा गांव में घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी अभिषेक पानीपत के सिवाह का रहने वाला है।
विज्ञापन

इस मामले में पिता-पुत्र भी गोली लगने से घायल हुए थे। 12 मार्च की रात करीब आठ बजे मानपुरा में स्कॉर्पियो में सवार होकर आए सात से आठ बदमाशों ने दलबीर के घर में घुसकर उसकी पत्नी सुमित्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और दलबीर व उसके बेटे सचिन पर भी गोलियां चलाई। जिसमें पिता-पुत्र घायल हो गए थे।
विज्ञापन

यह विवाद एक वर्ष पहले 12 मार्च 2024 को गली में बुलेट के पटाखे बजाने से शुरू हुआ था। उस दौरान दलबीर का पुत्र सचिन बाइक से पटाखे बजा रहा था। तो आरोपी पक्ष के लोग उस दौरान दलबीर के घर उलाहना देने गए थे तो वहां उनकी आपस में मारपीट हो गई थी। इस मामले में दलबीर, उसके बेटे व पत्नी पर मामला भी दर्ज हुआ था। तभी से यह विवाद बढ़ गया। डीएसपी असंध महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक निवासी सिवाह को जींद के तलोडा गांव से पकड़ा है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed