{"_id":"68c47eedc9047e60170a9fd9","slug":"accidents-took-away-the-support-of-the-family-karnal-news-c-18-knl1008-737044-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हादसों ने छीन लिए परिवार के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हादसों ने छीन लिए परिवार के सहारे
विज्ञापन
132.....कुलदीप फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। वीरवार को हुए हादसों ने दो परिवारों के सहारे छीन लिए। रिफाइनरी में पेंटर प्रदीप की सालवन गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। डबरकी गांव के कुलदीप की खेत में दवा का छिड़काव करते समय करंट लगने से मौत हो गई। दोनों अपने परिवार में इकलौते लड़के थे। परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी। दोनों ही मामलों में शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कुंजपुरा के नजदीक खेत में दवा का छिड़काव करने गए मजदूर डबरकी गांव निवासी कुलदीप (30) की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई विकास ने बताया कि घटना वीरवार की शाम की है। तीन बच्चों का पिता कुलदीप माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार का वह इकलौता सहारा था। पिछले साल सर्पदंश से उसकी बहन की मौत हो गई थी। अब कुलदीप की मौत ने परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। कुलदीप के पिता विकलांग हैं। मां को एक कान से सुनाई नहीं देता।
सालवन गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार पेंटर गंगाटेहड़ी निवासी प्रदीप (32) की मौत हो गई। उनके साथी की टांग में फ्रैक्चर हो गया। प्रदीप पानीपत रिफाइनरी में नौकरी करते थे। वीरवार रात को वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर घर लौट रहे थे। सालवन गांव में सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। प्रदीप और उनका दोस्त सड़क पर गिरे। दोनों को पहले सालवन के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें करनाल रेफर कर दिया गया। करनाल में चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन गुरुदेव सिंह ने बताया कि प्रदीप अविवाहित थे। परिवार में इकलौते लड़के थे। पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।