फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ability in slogan writing, Ruby first in poster making.

Karnal News: नारा लेखन में क्षमता, पोस्टर मेकिंग में रूबी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Ability in slogan writing, Ruby first in poster making.
घरौंडा/करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी व रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में रक्तदान विषय पर पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। नारा लेखन में क्षमता और पोस्टर मेकिंग में रूबी प्रथम रही।
विज्ञापन


कार्यवाहक प्राचार्य नरेश सिंह ने छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी अपेक्षा के रक्तदान करना महान मानवता है और जीवन बचाने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण हिस्सा है। केवल अपने रिश्तेदारों या दोस्तों को ही रक्तदान न करें, किसी भी इंसान के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करना ही असली मानवता है क्योंकि यह कई लोगों की जान बचा सकता है। कार्यक्रम का संयोजन यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी पूजा रानी, अनुराधा और रचना के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर दीपा ढुल, डॉ. मीनू आनंद और डॉ. मीतू चावला मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed