फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Abandoned first by family, then neighbours, elderly woman dies

Karnal News: पहले परिवार फिर पड़ोसियों ने छोड़ा, बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Abandoned first by family, then neighbours, elderly woman dies
पानीपत। जनसेवा दल अपना आशियाना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला को एक दिन पहले ही पड़ोसियों ने जबरन वहां पर छोड़ा था। महिला को पहले परिवार ने अलग किया और अंत समय में पड़ोसियों ने भी उसका साथ छोड़ दिया था।
विज्ञापन

जन सेवादल के सदस्य चमन लाल गुलाटी ने उनका शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
परिजनों और पड़ोसियों से संपर्क किया जा रहा है। चमन लाल गुलाटी ने बताया कि सोमवार को उसके पास भारत नगर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके पड़ोस में एक बुजुर्ग महिला किराये के कमरे में रहती है।
विज्ञापन

महिला की हालत ठीक नहीं है उसे सेवादल के आशियाना में रख लें। उन्होंने आशियाने में जगह न होने की बात कही तो पड़ोसियों ने उन पर दबाव बनाया और मंत्री से शिकायत करने करने की धमकी दी। जिसके बाद वह महिला को वहां से ले आए। महिला ने अपना नाम रानी बताया और कहा कि उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली थी। जिसके बाद से ही वह अकेली रहती है। मंगलवार को महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी बोले आप ही कर दो संस्कार : जब उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी तो उन्होंने जन सेवा दल के द्वारा की अंतिम संस्कार कराने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया। फिलहाल महिला के शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed