फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aarav, Avni won in badminton competition

Karnal News: बैडमिंटन स्पर्धा में आरव, अवनी ने मारी बाजी

Sun, 21 Apr 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 21 Apr 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Aarav, Avni won in badminton competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। बी 24 बैडमिंटन अकादमी में दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का एएसपी प्रबीना ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन के नौ, 11, 13,15, 17 व 19 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों के एकल मुकाबले हुए। पहले दिन में 13 आयु वर्ग में आरव व नौ आयु वर्ग मुकाबले में अवनी ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर बाजी मारी।

पहले दिन ही दिल्ली, चंडीगढ़, पटियाला, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा व उत्तरप्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अकादमी के निदेशक नरेंद्र कुकरेजा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को ट्रॉफी व तृतीय विजेता को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। निदेशक रवि भाटिया ने बताया कि प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी कम से कम तीन खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सात से लेकर 75 साल तक के खिलाड़ी भाग ले सकते है। उन्होंने 21 अप्रैल को संयुक्त आयुवर्ग के सम्मिलित मुकाबले होंगे। दूसरे दिन लड़कों के विभिन्न आयुवर्ग के फाइनल मुकाबले होंगे। इस मौके पर एडवोकेट यश चोपड़ा, एडवोकेट विकास, एडवोकेट विजय, दीपक कुमार, कोच शिवम, शालू, निखिल मुंजाल व पैरा खिलाड़ी नीरज ने रैफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रहे परिणाम



लड़कियों के नौ आयुवर्ग मुकाबलों में अवनी कुकरेजा विजेता, 11 आयु वर्ग में पटियाला की आलियाना विजेता, अंडर 13 मुकाबले में पानीपत की सारा विजेता रही। 13 आयु वर्ग के प्रथम राउंड के लड़कों के मुकाबले में आरव ने सोहम को, गर्व ने राघव को, जशमंजोत ने अराधेय को गर्वित ने कबीर को, लक्षित ने केशव को, हर्षमन ने आदित को, आरव ने अंशुमन को, परनीत ने मनवीर को, रणविजय ने शौर्य को, सोमिल ने जीवेश को, आरव ने मिहेर को हराया। दूसरे राउंड में नौ आयुवर्ग लड़कियों के एकल मुकाबले में अवनी कुकरेजा ने अनविका को, मीरा ने हिमानी को हराया। 11 आयुवर्ग में आलियाना ने अदविका को, सानवी ने लविशा को हराया। वहीं अंडर 13 में हर्षमिता ने धान्य को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed