{"_id":"64177701accdaf94a1074024","slug":"a-young-man-who-came-to-take-his-wife-to-australia-died-in-a-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-64729-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पत्नी को ऑस्ट्रेलिया ले जाने आए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पत्नी को ऑस्ट्रेलिया ले जाने आए युवक की सड़क हादसे में मौत
Mon, 20 Mar 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 20 Mar 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को लेने अपने गांव आए एनआरआई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ रविवार सुबह करीब पांच बजे दोस्तों के साथ कार में कुरुक्षेत्र जा रहा था। नीलोखेड़ी क्षेत्र में हाईवे पर समाना बाहु के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिसमें एनआरआई अंकित राणा की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
कुंजपुरा के बड़ा गांव निवासी अंकित राणा करीब आठ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने के लिए गया था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। तब वह किसी वजह से पत्नी को नहीं ले जा सका था। बाद में पत्नी को साथ ले जाने के लिए वीजा भी तैयार करवाया। वह ऑस्ट्रेलिया से अपनी पत्नी को ले जाने के लिए पांच दिन पहले गांव आया था। रविवार सुबह करीब चार बजे वह घर से दोस्त राहुल और कुलदीप के साथ कुरुक्षेत्र जा रहा था।
बताते हैं कि जैसे ही वह नीलोखेड़ी से आगे गांव सामाना बाहु के पास हाइवे पर पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को साइड मार दी। जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लहूलुहान हालत में तीनों युवकों को बाहर निकाला। जिसमें घायलों को उपचार के लिए नीलोखेड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया मगर रास्ते में एनआरआई ने दम तोड़ दिया। मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पांच तोला सोने की चेन गायब
मृतक के भाई ने बताया कि अंकित के गले में पांच तोला सोने की चेन, कड़ा पहना था, उसके पास पर्स भी हमेशा रहता था। जो हादसे के बाद उसके पास नहीं मिला है। वहीं, परिजनों ने बताया कि परिवार अंकित और पुत्रवधू को ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारियां कर रहा था। इस हादसे ने सभी को झकझोर दिया है।
कुंजपुरा थाना एसएचओ संदीप सिंह का कहना है कि युवक चार दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से घर आया था। वह अपने दोस्तों के साथ कार से कुरुक्षेत्र जा रहा था। नीलोखेड़ी के पास ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए। जिसमे एनआरआई की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है।