{"_id":"690cf923f1b6ecdab80edcdb","slug":"a-young-man-who-came-to-take-a-bath-in-the-canal-drowned-and-died-karnal-news-c-18-knl1008-775517-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर पर नहाने आया युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर पर नहाने आया युवक डूबा, मौत
Fri, 07 Nov 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
करनाल। गांव डबरी के पास भाखड़ा नहर में अपने भाइयों के साथ नहाने गया जुंडला निवासी सुंदर (18) गहरे पानी में डूब गया। गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया और कुछ ही दूरी पर पानी से सुंदर का शव बरामद कर लिया। मृतक के छोटे भाई विक्रम ने बताया कि सुंदर और एक अन्य युवक नहर में नहाने के लिए गए थे। वे बिहार के बेगूसराय के गांव गोनी का रहने वाले हैं। करीब पांच साल पहले ही करनाल आए थे। तीनों नहर में नहा रहे थे, इस दौरान सुंदर कुछ आगे जाने पर गहरे पानी में डूबकर बह गया। उन्होंने आसपास के लोगों को इस बारे में बताया लेकिन उनके भाई का कोई पता नहीं लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया। ब्यूरो
विज्ञापन