फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man was hit by a bike while getting off the bus, died

Karnal News: बस से उतरते समय युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
A young man was hit by a bike while getting off the bus, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। असंध में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मृतक के चचेरे भाई देवी ने बताया उसका चचेरा भाई ललित कुमार (25) पानीपत रिफाइनरी में नौकरी करता था। वह रोजाना बस से ड्यूटी जाता था। रविवार को भी वह बस में ड्यूटी पर गया था। ललित ने गांव में आने से पहले उसके पास फोन किया था कि वह ड्यूटी से वापस आ रहा है। बाइक लेकर आ जाना। कुछ देर बाद वह बस स्टैंड पर पहुंच जाएगा। इसके बाद वह बस स्टैंड पर ललित को लेने शाम करीब पांच बजे पहुंच गया था। जैसे ही उसका भाई बस से उतरकर रोड पार करने लगा, उसकी आंखों के सामने बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक का नंबर भी नोट कर लिया। वह अपने भाई को एक निजी वाहन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया मगर उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed