फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man left the house after receiving a call on the day of Eid, the dead body was found in a dry Johad

Karnal News: ईद के दिन एक फोन आने के बाद घर से निकला युवक, सूखे जोहड़ से मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man left the house after receiving a call on the day of Eid, the dead body was found in a dry Johad
ईद से लापता हुए युवक का शव शेखपुरा जोहड़ में मिला
विज्ञापन

- एक कॉल आने पर घर से निकला था, जिसके बाद से नहीं लौटा
- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम को भेजा शव
ईद के दिन फोन आने के बाद घर से निकला युवक

ईद के दिन एक फोन आने के बाद घर से निकला युवक, सूखे जोहड़ से मिला शव
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस और एफएसएल की टीम ने सबूत जुटाए
शेखपुरा गांव का निवासी था युवक, पिता की तहरीर पर पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ईद से गायब युवक का शव रविवार की सुबह शेखपुरा गांव के जंगल में सूखे हुए जोहड़ से मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस एवं एफएसएल की टीम ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दूसरी ओर मामले में परिजनों ने युवक के हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि ईद के दिन एक फोन आने के बाद वह घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा।
शेखपुरा निवासी कमालुद्दीन ने बताया कि उसका बेटा आजम (25) ईद मनाने के लिए दोस्तों के साथ गया था। दिनभर वह दोस्तों के साथ रहा और शाम को घर लौटा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिसके बाद घर से चला गया और तब से घर नहीं लौटा था। उसने बेटे की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थक हारकर उसने अगले दिन पुलिस में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद रविवार को लोगों ने शेखपुरा के सूखे पड़े जोहड़ में बेटे का शव देखा, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कमालुद्दीन से बेटे की शिनाख्त कराने के बाद मौके से सबूत एकत्रित किए। पुलिस का कहना है कि अभी आजम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। परिजनों ने भी फिलहाल किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


- मोबाइल की कॉल डिटेल से लग सकता है अहम सुराग
परिजनों ने पुलिस को बताया है कि एक फोन आने के बाद आजम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। ऐसे में पुलिस उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, उसके गायब होने से पहले आई सभी कॉल की जांच की जाएगी, जिससे अहम सुराग हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। मामले में पिता ने हत्या की आशंका जाहिर की है, इस पहलू पर गहनता से जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल बरामद नहीं हो सका है, लेकिन नंबर के आधार पर उसकी काल डिटेल खंगाली जा रही है।

- जमशेर सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed