{"_id":"69012a5acbd543e39c0c4e9c","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-in-a-canal-during-a-puja-karnal-news-c-18-1-knl1006-768679-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पूजन के दौरान नहर में नहाने उतरा युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पूजन के दौरान नहर में नहाने उतरा युवक डूबा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर के घाट नंबर-16 पर मंगलवार को सुबह पूजन के दौरान नहर में नहाने उतरा युवक सदर बाजार निवासी संतोष यादव (35) पानी में डूब गए। वे करीब 100 मीटर तक नहर में तैरते रहे लेकिन बीच में जाने के बाद सांस फूल गया और वे डूब गए। ऐसे में परिवार के लिए छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। अचानक युवक के डूबने की सूचना से घाट पर भी अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गोताखोर कर्ण की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया लेकिन शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इधर, हादसे के बाद से परिवार गुस्से में है। संतोष की पत्नी ने प्रशासन और पुलिस को चेतवानी दी है कि यदि उसके पति को नहीं ढूंढा गया तो वह भी नहर में कूदकर जान दे देगी। उनका कहना है कि एक दिन पहले नहर में पानी कम था, मंगलवार को सुबह छह बजे के बाद जलस्तर बढ़ गया और बहाव तेज हो गया।