{"_id":"68001a85647d4b5fec085140","slug":"a-truck-ran-over-a-girl-student-who-was-going-to-school-on-a-scooter-to-pick-up-her-younger-siblings-karnal-news-c-18-knl1008-625615-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छोटे भाई-बहनों को लेने स्कूल जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छोटे भाई-बहनों को लेने स्कूल जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
- मंगल कॉलोनी निवासी थी 11वीं कक्षा की छात्रा, एक घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, सड़क पर पड़ा रहा शव
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नई अनाज मंडी के पास ब्रह्मानंद चौक पर एक किशोरी को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वह स्कूटी से अपने छोटे भाई व बहन को स्कूल से घर लाने जा रही थी। पुलिस के अनुसार, सोनाली निवासी मंगल कॉलोनी की स्कूटी को एक बाइक ने टक्कर मार दी जिससे वह गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा और तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवा दिया है। वहीं, पुलिस ने हादसे के कुछ देर बाद अनाज मंडी रोड के पास खड़े ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग चुका था। आरोपी चालक की खोजबीन के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
परिजनों ने बताया कि सोनाली के दो छोटे-भाई बहन आरएस पब्लिक स्कूल मीरा घाटी में पढ़ते हैं। बुधवार दोपहर को वह उन्हें लेने स्कूल के लिए निकली थी मगर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद शव करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। शव को लेने के लिए कोई एंबुलेंस या शव वाहन तक नहीं आया जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। यह रास्ता एक ओर जीटी रोड से होते हुए सेक्टर छह सात की ओर जाता है तो दूसरा रास्ता पुराने शहर की ओर जाता है। इससे पहले जीटी रोड पर अनाज मंडी भी है।
थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना है कि हादसे में किशोरी की जान चली गई थी। शव को कल्पना चावला के शव गृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश जारी है।