{"_id":"6aaaf348e70a2919380e61bf","slug":"a-task-that-should-take-a-minute-is-dragging-on-for-20-the-entire-process-from-the-initial-slip-to-the-x-ray-report-is-stalled-karnal-news-c-36-1-sknl1003-169662-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक मिनट का काम हो रहा 20 में, पर्ची से एक्स-रे रिपोर्ट तक अटकी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक मिनट का काम हो रहा 20 में, पर्ची से एक्स-रे रिपोर्ट तक अटकी व्यवस्था
विज्ञापन
अंजू
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में ई-उपचार सॉफ्टवेयर में पिछले दो दिनों से आई तकनीकी खराबी के कारण लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ओपीडी में पर्ची बनवाने से लेकर एक्स-रे की रिपोर्टिंग तक के काम प्रभावित हुए हैं। रोजाना इलाज के लिए पहुंचने वाले 2,000 से अधिक मरीजों और उनके तीमारदारों को घंटों कतारों में खड़े रहकर परेशानी झेलनी पड़ रही है।
अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए कुल पांच पर्ची काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन सर्वर डाउन और सॉफ्टवेयर की धीमी गति के कारण व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। आम दिनों में जहां महज एक मिनट के भीतर ओपीडी पर्ची बनकर हाथ में आ जाती थी, वहीं अब तकनीकी खामी की वजह से एक मरीज को पर्ची मिलने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है।
सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पर्ची कटवाने के लिए ही मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। गर्मी और भीड़ के बीच कतार में खड़े बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के पसीने छूट रहे हैं।