फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A plumber who came to work at a school stole jewellery and cash and was sent to jail.

Karnal News: स्कूल में काम पर आए प्लंबर ने चुराए गहने-नकदी, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
A plumber who came to work at a school stole jewellery and cash and was sent to jail.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सुभाष गेट क्षेत्र में एसबी मिशन स्कूल में प्लंबर का काम करने आए सेक्टर-16 निवासी अशोक सैनी ने पेचकस से कमरे में रखी अलमारी का ताला खोलकर 11 तोले सोना और 12 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में गतिविधि संदिग्ध दिखने पर पूछताछ हुई तो जुबान लड़खड़ा गई। अशोक को मंगलवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
29 अगस्त को हुई वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी। स्कूल के स्टाफ और वारदात के दिन स्कूल परिसर में आए लोगों से पूछताछ की गई। 17 सितंबर को आरोपी से कड़ी पूछताछ हुई तो उसने वारदात को कबूल कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-03 प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पेचकस से अलमारी का ताला खोला था। इसके बाद अंदर से सोना और नकदी चोरी किए थे। वह उस दिन स्कूल में काम करने आया था। शाम के समय जब कोई नहीं था तो आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 17 सितंबर को आरोपी को काबू करने के बाद पांच दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी के कब्जे से साढ़े 11 लाख रुपये, 11 तोले सोने के गहने और एक सिक्का बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्लर्क के कमरे में रहता था सामान

डीएसपी सतीश ने बताया कि जिस कमरे में चोरी हुई है, वह कमरा क्लर्क का था। सुरक्षा के लिहाज से यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। स्कूल संस्था का है, इसलिए यहां पर दान के रूप में सोना और गहने आए थे। इस राशि से स्कूल के भवन की मरम्मत का कार्य चल रहा था। आरोपी को इसकी जानकारी लग गई थी, तभी उसने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया लेकिन वह यह भूल गया कि वहां सीसीटीवी लगे हैं।




आठ साल से काम करता है आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी स्कूल में पिछले 8 साल से प्लंबर का कार्य करने आता था। पुराना परिचित होने के कारण स्कूल प्रबंधन और स्टाफ को भी उस पर भरोसा था। ऐसे में आरोपी ने इस भरोसे का फायदा उठाया। क्योंकि छुट्टी के बाद ही अक्सर स्कूल में प्लंबर व मरम्मत संबंधित कार्य होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed