फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A neighbouring jeweller's employee orchestrated a robbery of Rs 1.85 crore; four arrested

Karnal News: पड़ोसी सराफ के कर्मचारी ने कराई थी 1.85 करोड़ की लूट, चार गिरफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 10 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A neighbouring jeweller's employee orchestrated a robbery of Rs 1.85 crore; four arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। सेक्टर-16 में 3 जनवरी की रात को सोने के कारीगर आदिक पाटिल और उनके साले बबन माने के साथ हुई करीब सवा किलो सोना और 10 लाख रुपये नकदी (सोने के रेट समेत 1.85 करोड़ रुपये) लूट की वारदात उनकी दुकान के पड़ोसी सराफ के कर्मचारी जुंडला गेट निवासी प्रिंस शर्मा ने कराई थी। उसने अपने सहकर्मी जुंडला गेट निवासी दिनेश शर्मा के माध्यम से उनकी रेकी कराई। इसके बाद अंबाला के दो बदमाश नारायणगढ़ निवासी प्रवीन और कैंट की सोनिया कॉलोनी निवासी प्रतीक ने वारदात को अंजाम दिया।
वारदात के बाद से सक्रिय पुलिस की पांच टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर इन्हें वीरवार को काबू किया। महज छह दिनों में हुए खुलासे में पुलिस ने आरोपियों से 1.240 किलो सोना और दो लाख रुपये नकदी व वारदात में प्रयुक्त स्कूटर बरामद की है। शुक्रवार को चारों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दिनेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया है कि जुंडला गेट निवासी प्रिंस का बदमाशों से पुर्तगाल में बैठे जीजा विजय के माध्यम से संपर्क हुआ था।
विज्ञापन


डीएसपी शहर राजीव कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य राशि और वारदात में इस्तेमाल बाइक व दूसरी स्कूटर की बरामदगी की जाएगी। वारदात के तुरंत बाद एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने पांच टीमों का गठन किया था। वीरवार को सेक्टर-4 क्षेत्र से मुख्य आरोपी एवं साजिशकर्ता प्रिंस शर्मा और उसके सहकर्मी दिनेश को गिरफ्तार किया। दोनों से एक लाख रुपये नकदी, करीब 230 ग्राम सोना और 10 ग्राम का सोने का सिक्का बरामद हुआ। दोनों ने पूछताछ में वारदात में शामिल प्रवीन गुर्जर और प्रतीक के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने अंबाला के बोह गांव से इन्हें काबू किया। इनसे एक लाख रुपये नकदी, एक किलो सोने की ईंट, सोने का एक अन्य टुकड़ा व काला बैग बरामद हुआ। ऐसे में 1.240 किलोग्राम सोना और दो लाख रुपये नकदी बरामद हुई है। वारदात को सुलझाने में सीआईए वन प्रभारी संदीप, सीआईए टू प्रभारी प्रवीन, थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार और सेक्टर-4 चौकी प्रभारी राजन के नेतृत्व में टीमों ने काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रिंस ने दिनेश को दिया था चार लाख रुपये देने का लालच

सीआईए-1 के प्रभारी संदीप मढान ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पीड़ित आदिक यशंवत पाटिल और शिकायतकर्ता बबन माने के पड़ोस की सराफ की दुकान में काम करने वाले प्रिंस शर्मा ने काफी दिन पहले साजिश रच ली थी। इसके लिए उसने अपने सहकर्मी दिनेश को तीन-चार लाख रुपये का लालच देकर अपने साथ लगाया। इसके बाद प्रिंस ने पुर्तगाल में बैठे अपने जीजा बड़थल गांव निवासी विजय से संपर्क किया। विजय के माध्यम से प्रिंस ने अंबाला के प्रवीन और प्रतीक के साथ 3 जनवरी का दिन तय करके करनाल बुलाया और वारदात कराई। दोनों 3 जनवरी को दोपहर में स्पलेंडर बाइक से करनाल पहुंचे। दोनों ने दिन में वारदात स्थल का मुआयना किया और रात में वारदात की। इसके बाद बदमाश प्रवीन बाइक और प्रतीक प्राइवेट टैक्सी से अंबाला गए।




कारीगर आदिक का मोहाली में चल रहा इलाज

सेक्टर-16 स्थित सामुदायिक केंद्र के नजदीक शनिवार देर रात साढ़े दस बजे स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहे सोने के कारीगर आदिक और उनके साले बबन माने पर झाड़ियों के पीछे छिपे दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूटी को धक्का देकर गिरा दिया था। इसके बाद आदिक के सिर में लोहे की रॉड जैसी गुप्ती से सिर में वार किया। जबकि उनके साले बबन माने मदद के लिए मौके से घर की ओर दौड़ गए। सिर में गुप्ती लगने से आदिक बेसुध हो गए। बदमाशों ने उन्हें साथ लगते प्लॉट और झाड़ियों में फेंक दिया और उस समय अनुमानित 15 लाख रुपये और करीब डेढ़ किलो सोना (कीमत लगभग 2.10 करोड़ रुपये) से भरा बैग लेकर भाग गए थे। वहां से गुजर रहे राहगीर अंशुल लाठर और सूरज ने घायल आदिक को अस्पताल पहुंचाया। अभी आदिक मोहाली के अस्पताल में भर्ती हैं। अब जांच के बाद नकदी 10 लाख रुपये और सोना 1.240 किलोग्राम निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed