फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A musical fountain will be installed in Meera Ghati Park at a cost of Rs. 1.5 crore

Karnal News: मीरा घाटी पार्क में डेढ़ करोड़ से लगेगा संगीतमय फव्वारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A musical fountain will be installed in Meera Ghati Park at a cost of Rs. 1.5 crore
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




करनाल। नगर निगम निगम अब मीरा घाटी पार्क में पुराने फव्वारे को हटाकर नया संगीतमय फव्वारा लगाने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर करीब सवा करोड़ रुपये की लागत आएगी। पार्क में करीब 37 लाख रुपये अन्य काम भी होंगे। निगम फव्वारा लगाने वाली एजेंसी को ही तीन साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी देगा। योजना अन्य जगहों पर भी संगीतमय फव्वारा लगाने की है।
दूसरी ओर शहर में करीब आठ साल पहले लगाए गए संगीतमय फव्वारे बंद पड़े हैं। इन पर भी निगम ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए थे। एक बार निगम ने इनकी मरम्मत करा चालू कराने का प्रयास किया था। फव्वारे तो चालू हो गए लेकिन संगीत गायब था। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस बार मीरा घाटी में लगाया जा रहा संगीतमय फव्वारा अत्याधुनिक तकनीक का होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इन हाईटेक फव्वारों को लगातार रखरखाव की जरूरत है। समय-समय पर उपकरण भी बदले जाने चाहिए।
विज्ञापन

कर्ण पार्क : एक साल से फव्वारा बंद
वर्ष 2017 में करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च कर संगीतमय फव्वारा लगाया गया था। ये फव्वारा पिछले करीब एक साल से बंद है। लोगों का कहना है कि पार्क और फव्वारे में गंदगी पसरी है। कई बार निगम कर्मी आते हैं। इसे चालू करने का प्रयास भी करते हैं लेकिन इसे चलाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्णताल पार्क : संगीत हुआ गायब
वर्ष 2017 में ढाई करोड़ रुपये खर्च कर संगीतमय फव्वारा लगाया गया था। इसे बंद हुए भी करीब एक साल हो चुका है। कई बार फव्वारा तो चालू हो जाता है लेकिन संगीत नहीं बजता। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले ये फव्वारा पार्क की शान होता था लेकिन आज ये पार्क पर बोझ बनता दिखाई दे रहा है।





वर्जन:
खराब नहीं हैं, चालू होंगे
कर्ण पार्क और कर्णताल पार्क के फव्वारे खराब नहीं हैं। बारिश का पानी भरने की वजह से ये बंद हो गए थे। इनकी सफाई कराई जा रही है। तीन से चार दिन में इनको चालू कर दिया जाएगा। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed