{"_id":"6aaef1e72e637ad3260e799e","slug":"a-massive-fire-reduced-everything-of-six-families-to-ashes-karnal-news-c-18-knl1018-995568-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भीषण आग से छह परिवारों का सब कुछ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भीषण आग से छह परिवारों का सब कुछ राख
विज्ञापन
झुग्गीयों में आग लगने से जला घर का सामान
करनाल। सेक्टर-32 में शनिवार को छह झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं और दो गैस सिलिंडर भी धमाके के साथ फट गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल अधिकारी दीपक ने बताया कि दो फायरब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक झुग्गियों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
बेगुसराय की रुकमनी ने बताया कि झुग्गी में रखे उनकी बेटी की शादी के लिए तैयार किए गए गहने और करीब 80 हजार रुपये नकद भी आग में जल गए। कूलर, पंखा और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे परिवार पर बड़ा संकट आ गया है।
विज्ञापन
आग से अनिता-अरविंद, चांदनी-रामचंद, सुनीता-सुनील, रंजू-शीवा व नरेश और जगतराम की झुग्गियां भी पूरी तरह जल गईं। सभी परिवारों का सामान राख हो गया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मुआवजे और पुनर्वास की मांग की है। ब्यूरो