{"_id":"5ea888728ebc3e903e719863","slug":"a-man-arrest-in-soldier-dress-karnal-news-knl293687123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला ट्रेन में फौजी की वर्दी की चुराकर करनाल पुलिस को गुमराह करने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला ट्रेन में फौजी की वर्दी की चुराकर करनाल पुलिस को गुमराह करने वाला काबू
विज्ञापन
पुलिस टीम ने एक नकली फौजी को काबू किया है। आरोपी युवक ने अंबाला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से यह वर्दी चोरी की थी। देर रात तक पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही थी।
शहर थाना पुलिस की टीम सेक्टर चार की ओर ग्रीन बेल्ट के पास लॉकडाउन ड्यूटी पर गश्त कर रही थी। तभी नमस्ते चौक की ओर से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने फौजी की वर्दी पहनी हुई थी। उसने अपने साथ एक बैग भी लिया हुआ था। पुलिस टीम ने शक होने पर आरोपित से पूछताछ की तो उसकी शिनाख्त माधोपुर मोहल्ला, धुरी, पंजाब वासी राकेश कुमार के तौर पर हुई। आरोपित से फौजी होने के चलते पहचान पत्र दिखाने को कहा गया तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस टीम उसे लेकर थाना पहुंची, जहां बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें भी सेना के एक हवलदार की वर्दी मिली, जिसमें कैप और बेल्ट भी थी। आरोपित ने पूछताछ में माना कि उसने कुछ माह पहले अंबाला रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से यह वर्दी चोरी की थी।
पुलिस को करता रहा गुमराह
एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने पहले खुद को गांव रेडू, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश वासी राकेश कुमार बताया, लेकिन बाद में बताया कि वह धुरी के माधोपुर मोहल्ला वासी राकेश है। हालांकि पहले उसके बताए पते के अनुसार पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूरी छानबीन की जा सके।