{"_id":"672bdc3f44b50e710e069977","slug":"a-glimpse-of-north-and-south-india-was-seen-in-the-presentations-karnal-news-c-18-knl1008-513707-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रस्तुतियों में दिखी उत्तर और दक्षिण भारत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रस्तुतियों में दिखी उत्तर और दक्षिण भारत की झलक
विज्ञापन
करनाल। लोक नृत्य और गायन में उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत की संस्कृति की झलक दिखाई दी। मौका था मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं का। जिसका आयोजन बाल दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कालीदास रंगशाला में चल रहे आयोजन के दूसरे दिन लोक नृत्य और गायन के मुकाबले हुए। कुल आठ वर्गों में करनाल, कैथल और पानीपत के प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियों से समां बांधा।
प्रतियोगिताओं में करनाल की टीमें प्रथम और पानीपत की टीमें द्वितीय रही। बुधवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगमोहन आनंद ने शिरकत की। इस दौरान एकल सांस्कृतिक नृत्य एवं एकल गायन के तीनों ग्रुप में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने बताया कि आज बाल भवन में आयोजित करवाई गई इन प्रतियोगिताओं में मंडल के तीन जिलों के बच्चों ने दोनों प्रतियोगिताओं के तीनों ग्रुपों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया, उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब आगे राज्य-स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। कार्यक्रम अधिकारी सुमन देवी ने बताया कि निर्णायक मंडल में प्रवीन कुमार, अशोक कुमार, अंजू शर्मा, रीति, मुस्कान, सुनीता पसरीचा शामिल रहे। वहीं मंच संचालन भारत भूषण, संस्कृत प्रवक्ता रजनीश चोपड़ा ने किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक गतिविधियों से होता है रचनात्मकता का विकास : विधायक
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के लिए अति आवश्यक है। इससे बच्चों में रचनात्मकता का विकास होता है। बच्चों को बचपन में जो कलात्मकता सिखाई जाती है, वह उनके जीवन में हमेशा एक विशेष भूमिका निभाती है। बच्चों के बौद्धिक व रचनात्मक विकास के लिए अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन जरूरी है।
ये रहे परिणाम
- एकल सांस्कृतिक नृत्य ग्रुप-2 : कृपा आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, हरलीन आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल द्वितीय रही।
- एकल सांस्कृतिक नृत्य ग्रुप-3 : नव्या आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, काजल बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत द्वितीय।
- एकल सांस्कृतिक नृत्य ग्रुप-4 : जैसमिन आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, नैंसी आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल व विभूति बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन पानीपत द्वितीय।
- एकल गायन ग्रुप-2 : भव्य पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा प्रथम, ख्यात दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 द्वितीय।
- एकल गायन ग्रुप-3 : मानवी जेपीएस अकादमी असंध प्रथम, अंशिका दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत द्वितीय
- एकल गायन ग्रुप-4 : लीना पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा प्रथम, श्रद्धा दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत द्वितीय।