फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A friend is one who can understand your mood: Paathik

मित्र वहीं जो मनोदशा को समझ सके : पथिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
A friend is one who can understand your mood: Paathik
गुरु देव भगवान धाम में श्रीराम कथा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। राम नगर के गुरु देव भगवान धाम में चल रही श्रीराम कथा में रविवार को कथाव्यास प्रेम सागर पथिक ने श्रीराम-हनुमान जी मिलन, बाली वध से लेकर लंका दहन तक की कथा सुनाई जिससे श्रोता भावविभोर हो गए। उन्होंने मित्रता को परिभाषित करते हुए कहा कि मित्र वहीं होता है जो अपने मित्र की मनोदशा समझ सके।
उन्होंने श्रीराम चरित मानस के प्रसंगों का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम को देखते ही हनुमान जी उनकी मनोदशा को समझ गए और सुग्रीव से मित्रता कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई। जहां पर सुग्रीव ने मां सीता की खोज में सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रभु श्रीराम से बालि के विरुद्ध युद्ध में सहायता मांगी। उन्होंंने कहा कि बालि वध के बाद सुग्रीव के कहने पर हनुमान जी लंका पहुंचे और मां सीता को श्रीराम की निशानी दी और मां सीता से निशानी लेकर वापस प्रभु श्रीराम के पास पहुंचे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेश कुमारी छाबड़ा, ,कूल भूषण अरोडा,ओम प्रकाश भाटिया, उषा भाटिया, उषा नागपाल, राधा रानी, रिया, दिया,मुस्कान,रेणु अरोडा, सरिता और नीरू के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed