फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A formality in the name of resolution day, senior officials did not even arrive.

Karnal News: समाधान दिवस के नाम पर खानापूर्ति, बड़े अधिकारी पहुंचे ही नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
A formality in the name of resolution day, senior officials did not even arrive.
जिला सचिवालय में खाली पड़ा हेल्प डेस्क संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। सोमवार, सुबह 10 बजे सचिवालय में समाधान दिवस में न कोई अधिकारी है न कर्मचारी। सुबह 10:30 अधिकारी और कर्मचारी आना शुरू हुए। कुछ देर और इंतजार किया गया। कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। एसडीएम के सहायक विनोद कुमार ने कुर्सी संभाली और लोगों की शिकायतें सुननी शुरू कीं। करीब 11 बजे तक चार शिकायतें आईं। हर शिकायतकर्ता को 2-3 मिनट में ही फारिग कर दिया गया। शिकायत की कॉपी लेकर कर्मचारियों को सौंपी और कहा आप जाओ, काम हो जाएगा।
करीब 12 बजे तक अधिकांश कर्मचारी काम से फारिग और मोबाइल में व्यस्त रहे। 12 बजे सभी ने समय देखा और अपनी कुर्सियां छोड़ दीं। किसी ने शिविर में आई चारों शिकायतों का फीडबैक तक नहीं लिया। यूं तो लोगों की शिकायतें सुनने के लिए जिला प्रशासन के पास एक बड़ा अमला है। डीसी, एडीसी, एसडीएम, सीटीएम भी सचिवालय में बैठते हैं। शहर में मंडलायुक्त हैं।
विज्ञापन

एसडीएम के सहायक विनोद कुमार ने बताया कि सिर्फ एक शिकायत और तीन समस्याएं मिलीं। समाधान कराया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतें भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसा हो रहा कम
जिला प्रशासन के इस रवैये से व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कम हो रहा है। लोगों का कहना है कि समाधान दिवस पर शिविर में अधिकारी कम कर्मचारी ज्यादा बैठे मिलते हैं। इससे समाधान के लिए आने वाले लोगों की संख्या भी घटी है। सोमवार को लगे शिविर में केवल चार फरियादी ही पहुंचे। इनमें से भी किसी को मौके पर समाधान नहीं मिला।


लोग ढूंढते रहे शिविर
शिकायत लेकर आए लोगों को सचिवालय में दूसरी मंजिल पर लगे समाधान दिवस शिविर तक पहुंचने में दिक्कत हुई। एडीसी कार्यालय के पास एनआईसी के सभागार में शिविर था। इसके लिए कोई संकेतक नहीं थे। भूतल पर बने हेल्प डेस्क पर कोई कर्मचारी नहीं था। जो ये बता सके कि शिविर कहां लगाया जा रहा है।

जिला सचिवालय में खाली पड़ा हेल्प डेस्क संवाद

जिला सचिवालय में खाली पड़ा हेल्प डेस्क संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed