फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A day ago, the bodies of the kidnapped sisters were found from the canal.

एक दिन पहले अपहृत बहनों के नहर से मिले शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
A day ago, the bodies of the kidnapped sisters were found from the canal.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर के समीप सैर करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई दो बहनों के शव सोमवार की शाम नहर से बरामद हुए हैं। दोनों के शव घोघड़ीपुर के आसपास अलग-जगहों से मिले हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला और उसके बाद कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।
नहर के समीप लगती एक कॉलोनी की रहने वाली दो बहनें (15 और 12 वर्ष) रविवार को नहर की पटरी पर घूमने गईं थी। जब वे घर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने रामनगर थाने में रिपोर्ट देकर अपहरण की आशंका जताई तो पुलिस हरकत में आ गई और मामला दर्ज कर उनकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए। नहर के आसपास काफी छानबीन की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने नहर को खंगाला तो शव बरामद हो गए। परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की है। इस संबंध में रामनगर थाना प्रभारी किरण का कहना है कि मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाई जाएगी। इस संदर्भ में परिजनों की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। जिसके तहत पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed