फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A Chinese door cut the windpipe of a 12th-grade student.

Karnal News: चाइनीज डोर से 12वीं के छात्र की सांस की नली कटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A Chinese door cut the windpipe of a 12th-grade student.
अस्पताल में उपचाराधीन घायल निश्चय संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। चाइनीज डोर की चपेट में आने से कक्षा 12 के छात्र निश्चय की सांस की नली कट गई। घटना 7 फरवरी की है। छात्र बाइक पर अपनी मां के साथ स्कूल में बोर्ड परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने जा रहा था।
सेक्टर-6 निवासी निश्चय के पिता जयभगवान ने बताया कि बाइक निश्चय चला रहा था। मां पीछे बैठी थीं। सेक्टर-14 में सड़क पर लटकी चाइनीज डोर निश्चय की गर्दन में उलझ गई। तेज धार से उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। मौके पर ही खून बहने लगा था। लोगों की मदद से उसे सेक्टर-14 स्थित निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि उसकी श्वास नली कट चुकी है। उसकी आपात सर्जरी की गई।
विज्ञापन

उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. अर्शदीप सिंह ने बताया कि समय पर उपचार मिलने से स्थिति नियंत्रित की जा सकी। सर्जरी के बाद उसे गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर है। हालत में सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य में इसी प्रकार सुधार रहा तो निश्चय को अगले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वह बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
54 घंटे वेंटिलेटर पर रहा छात्र

डॉ. अर्शदीप सिंह ने बताया कि निश्चय को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी। सर्जरी कर सांस नली की मरम्मत की गई। उसकी स्थिति नाजुक थी, इस कारण से ऑपरेशन के बाद उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। वह करीब 54 घंटे तक वेंटिलेटर पर रहा। लगातार निगरानी की गई। संक्रमण रोकने के लिए विशेष दवाएं दी गईं। धीरे-धीरे उसकी सांस लेने की क्षमता में सुधार हुआ और वेंटिलेटर हटाया जा सका।

--
विधायक ने जाना हालचाल
निश्चय के पिता जय भगवान सिकरी मार्केट कमेटी नीलोखेड़ी के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास ने भी अस्पताल जाकर घायल छात्र का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को सहयोग का आश्वासन दिया।

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed