फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रिवाल्वर के दम पर व्यापारी को लूटा

रिवाल्वर के दम पर व्यापारी को लूटा

Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
Karnal
Karnal Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। गांव थाना गुजरां के समीप रिवाल्वर के दम पर दो युवकों ने एक व्यापारी से 36 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस में दर्ज शिकायत में भारत भूषण निवासी कैथल ने बताया कि वह पिहोवा में अपने व्यापार से संबंधित उगाही करने आया था। वह रात के समय अपनी गाड़ी से वापस कैथल की ओर जा रहा था जैसे ही वह गांव थाना गुजरां के समीप पहुंचा कि तभी उसे गोली चलने जैसे आवाज सुनाई दी। उसने अपनी गाड़ी धीरे कर देखना चाहा कि क्या हुआ है तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार व्यक्ति आए। दोनो में से एक ने उस पर डंडे से प्रहार किया तथा दूसरे व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर उससे रुपये से भरा बैग छिन लिया और मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाके के चारों ओर नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed