{"_id":"81-57054","slug":"Karnal-57054-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से किसी को राहत तो किसी को आफत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से किसी को राहत तो किसी को आफत
Karnal
Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। प्री मानसून की पहली बारिश ने ही प्रशासन के दावों को धोकर रख दिया। शहरभर में बरसाती पानी सड़कों पर जमा रहा। कुछ को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं, कुछ लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। वीरवार सुबह साढे़ 7 बजे जैसे ही बादलों ने गरज के साथ बरसना शुरू किया तो लोगों के चेहरे खिल गए। कृषि विभाग केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओपी लठवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 150 एमएम बारिश हुई है, जिससे बेलदार खेती को काफी नुकसान हो सकता है। यह बरसात धान और गन्ने के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। बारिश किसानों के लिए सोना है। काफी देर तक जब बारिश नहीं रुकी तो लोगों को यह आफत लगने लगी। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मुख्य सड़कों पर भी निकासी नहीं होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित होने लगी। शहर के मेन बाजार में तो हालत और भी खस्ता नजर आई, यहां पानी लोगों की दुकानों के अंदर चला गया। अल सुबह खुलने वाली मार्केट वीरवार को देर से खुली। पूरा दिन लोग बारिश से परेशान दिखे। कई कालोनियों में सीवरेज बैक मारने के कारण घरों में पानी घुस गया। वहीं, कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश बेलदार खेती को छोड़कर अन्य सभी के लिए फायदेमंद हैं।
बनी रही चिंता
हाल ही में रेलवे रोड पर मिट्टी धंसने के कारण बैठे सीवरेज के हिस्से में वीरवार को बरसाती पानी भर गया, जिससे दुकानदारों की चिंताएं बढ़ गई। इस कारण मार्केट के दुकानदारों और एसडीओ के बीच इस मामले को लेकर झड़प हुई। मार्केट के दुकानदारों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर समय से काम नहीं करने का आरोप लगाया और बताया कि गिफ्ट गैलेरी की नींव में पानी घुसता जा रहा है, जिससे बिल्डिंग के बैठने का खतरा बना हुआ था, जिसके बाद कर्मचारियों की टीम ने देर शाम तक कार्य पूरा कर गड्ढे को बंद किया।
झांसा अनाज मंडी में सूरजमुखी बही
झांसा अनाज मंडी में बिक्री के लिए आई सूरजमुखी की फसल का भी काफी नुकसान हुआ। अचानक आई बारिश से अनाज मंडी में आई सूरजमुखी की फसल बह गई। किसानों ने बताया कि खेतों में खड़ी सूरजमुखी और मूंग की फसल को इससे काफी नुकसान हुआ। किसान गुरदीप सिंह, बचन सिंह, जंगी सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि उनकी फसल बारिश में बह गई है, जिससे उनको भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में खड़ा रहा बरसाती पानी
मेन बाजार, छोटा बाजार, चक्रवर्ती मोहल्ला, गीता कॉलोनी, रेलवे रोड, महाराणा प्रताप चौक, ताऊ देवीलाल चौक, अंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, मोहन नगर, सेक्टर-13, 5, 7 आदि क्षेत्र बरसाती पानी से लबालब रहे। इसके कारण कई बार जाम की स्थिति बनी।
पिहोवा में भी दावे हुए हवा
पिहोवा। प्री-मानसून की पहली जोरदार बारिश ने प्रशासन की पोल खोलकर रख दी। लगभग 1 घंटे पड़ी जोरदार बारिश से आम आदमी को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं, नगर के सभी निचले इलाकों में भारी पानी जमा हो गया। तेज बारिश के चलते फोर मरला कॉलोनी, शिवा मार्केट, गुरु नानक कॉलोनी, माडल टाउन, सुपर मार्केट सहित अनेक हिस्सों में पानी जमा हो जाने से लोगाें को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फोर मरला कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया। फोर मरला कॉलोनी से पानी निकालने के लिए प्रशासन को फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। पानी जमा होने के साथ ही लगाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी से जैसे ही पानी कम होना शुरू हुआ तो लोगाें ने राहत की सांस ली। दूसरी तरफ इस शानदार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान रामफल ककराली, छोटूराम जखवाला, महिंदर सिंह वडै़च, सिंकदर बाखली, नसीब सिंह ने बताया कि यह बारिश धान की रोपाई के लिए बेहद लाभदायक है और उम्मीद है कि इस तरह की वर्षा से किसानों को पूरा फायदा मिलेगा।
बाबैन अनाज मंडी में लाखों का नुकसान
बाबैन। बरसात के कारण मंडी में बिकने के लिए आई लाखों रुपयों की सूरजमुखी की फसल पानी के साथ बह गई। खेतों में खड़ी सूरजमुखी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बाबैन में पानी की निकासी के लिए बने नाले पॉलीथिन से भरे होने व कुछ दुकानदारों की ओर से नालों पर अवैध कब्जे कर लेने के कारण बरसात के पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई। इससे अनेक लोगों को परेशानी हुई। पानी की निकासी नहीं होने के कारण बाबैन की पुरानी अनाज मंडी बरसात के कारण नालों में जमा गंदे पानी से भर गई, जिससे चारों और बदबू फैल गई और लोगों को भारी परेशानी हुई। दुकानदारों ने लोकनिर्माण विभाग से मांग की है कि बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व बाबैन में मुख्य सड़क के दोनों ओर बने नालों की विशेष सफाई करवाई जाए।