फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बिश्नोई ने साधा चौटाला-हुड्डा पर निशाना

बिश्नोई ने साधा चौटाला-हुड्डा पर निशाना

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
घरौंडा। हजकां के सुप्रीमो व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि 2 दिसंबर को सिरसा में आयोजित जनसमर्थन महारैली सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त कर देगी और प्रदेश में नए आयाम स्थापित करने का काम करेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि रैली में भारी संख्या में पहुंचकर हजकां भाजपा गठबंधन का साथ दें।
विज्ञापन

हजकां सुप्रीमो गांव बल्हेडा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव कोसर अली की ओर से आयोजित रैली में 2 दिसंबर को सिरसा में रैली के लिए न्योता देने के लिए आए हुए थे। दोनाें गांव में पहुंचने पर गांव वासियों ने 50 घोड़ों और मोटरसाइकिल के काफिले के साथ अगुवाई कर सभा स्थल तक लाया गया बाद में गांव कोहंड में एक रैली को संबोधित किया। गांव बल्हेडा में आयोजक की ओर से हजकां सुप्रीमो को तलवार व शाल देकर सम्मानित किया। हजकां नेता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2 दिसंबर की रैली गठबंधन की ताकत को विपक्षी पार्टियों के नेताओं को अहसास कराएगी।
विज्ञापन

इस रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, डा. हर्षवर्धन सहित अन्य भाजपा नेता शिरकत देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को विस्तार से प्रदेश की जनता को बताएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार घोटालो की सरकार बन कर रह गई है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री व इनेलो नेता ओमप्रकाश चौटाला इस गठबंधन से बौखला गए हैं और अनापशनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इनकी बातों में आकर गुमराह नहीं हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि हुड्डा ने जातपात व इलाकावाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में लूटपाट, चोरी, डकैती और दुराचारों जैसी घटनाओं का बोलबाला है और कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन शाहपुर, जंग बहादुर चौहान, जयपाल शर्मा, प्रवीण जैन, राजेश गुप्ता, नरेंद्र राणा, सुदर्शन जुनेजा, पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश राणा, महेंद्रा चौहान, श्री पाल राणा सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


यूपी से लगते जिलों में विशेष अभियान
करनाल। राज्य अपराध रिकार्ड ब्यूरो के निदेशक लायक राम डबास ने कहा कि ब्यूरो का विशेष अभियान उत्तर प्रदेश की पश्चिमी सीमा से सटे हरियाणा के पांच जिलों में पुलिस व्यवस्था सुधारने के लिए छेड़ा गया है।

डबास ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के संपत्ति खिलाफ अपराधों का अध्ययन करने पर यह स्पष्ट हुआ है कि जिला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत अपराधिक मामलों में सीमावर्ती राज्य के अपराधी शामिल रहे हैं। अभी हाल ही में सोनीपत में घटित 59 पानीपत में 50 करनाल में 98 व यमुनानगर में घटे 37 अपराधों में सीमावर्ती राज्य के अपराधी शामिल रहे हैं। अत: इन जिलों में पुलिस व कानून व्यवस्था में उपयुक्त सुधार हेतु ऐसे तत्वों की धरपकड़ जरूरी है। इसके लिए सीमावर्ती जिलों में पहचान कौन पुलिस नाका या पोस्ट की स्थापना करने की योजना है। इसके लिए मंगलवार को इन जिलों से संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed