{"_id":"81-46167","slug":"Karnal-46167-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता छात्र का सुराग नहीं
Karnal
Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। दो दिन पूर्व लापता हुए छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया, लेकिन छात्र के पिता ने अपने बेटे के अपहरण की आशंका व्यक्त की है। इसके चलते छात्र के परिजनों ने सोमवार को डीएसपी राजेश भारद्वाज से शिकायत की। इस पर डीएसपी ने छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल के बारे में जल्द जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, ताकि छात्र की तलाश सही दिशा में की जा सके।
राजीव पुरम गली नंबर तीन के रहने वाले महाबीर ने बताया कि 19 वर्षीय बेटा पंकज नीलोखेड़ी के पॉलिटेक्नीक में कंप्यूटर इंजीनियरिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र है। पंकज 17 नवंबर शनिवार को करीब छह बजे घर से गया था, जो कि आज तक नहीं लोटा। महाबीर ने बताया कि पंकज की काफी तलाश करने के बाद भी उसका कही कोई पता नहीं चला। जिसके चलते रविवार को सदर थाना पुलिस ने पंकज के अपहरण का मामला दर्ज किया है, लेकिन आज डीएसपी राजेश भारद्वाज को शिकायत करने पहुंचे परिजनों ने बताया कि शनिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे जब पंकज से फोन किया गया तो पंकज का फोन किसी ओर व्यक्ति ने रसीव किसी था। इसलिए उन्हें संदेह है कि पंकज का अपहरण किया गया है। जिसके चलते डीएसपी ने काल डिटेल आने के बाद तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया।