फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कागजों में सिमट गई महत्वाकांक्षी योजना

कागजों में सिमट गई महत्वाकांक्षी योजना

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कैथल। कैथल नगर परिषद द्वारा शहर को एक ही रंग में रंगे जाने का महत्वाकांक्षी प्रस्ताव कागजों में ही सिमट कर रह गया है। जयपुर की तर्ज पर शहर में सभी प्रतिष्ठानों को एक ही रंग में रंगे जाने के इस प्रस्ताव को पारित किए जाने के बाद आगे कार्रवाई नहीं बढ़ी है। इस कारण यह कागजों में ही दबता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


सात सितंबर को हुई बैठक
नगर परिषद कार्यालय में 7 सितंबर को पार्षदों की एक बैठक हुई थी। इसमें शहर में सभी प्रतिष्ठानों को एक ही रंग में रंगे जाने सहित कई प्रस्ताव पारित हुए थे। इसमें शहर में स्वागत द्वार बनाए जाने, अतिक्रमण हटाए जाने, शहर में रात को सफाई करवाए जाने सहित करीब दस मुद्दों को पारित किया गया था। इन में से शहर में रात को सफाई करवाए जाने के प्रस्ताव के अनुसार रात में शहर की सफाई का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा स्वागत द्वार बनाए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लेकिन शहर में सभी दुकानों का एक जैसा रंग किए जाने के प्रस्ताव पर कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन


जयपुर की तर्ज पर लिया गया था फैसला
गुलाबी नगरी जयपुर की तर्ज पर पूरे शहर में सभी दुकानों एवं भवनों को एक ही समान रंग-रोगन करवाए जाने फैसला लिया गया था। इसके साथ ही अतिक्रमण हटवाए जाने का भी प्रस्ताव पारित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं हुई आगे कोई कार्रवाई
इस प्रस्ताव पर आगे अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने स्वीकारा कि इस संबंध में परिषद द्वारा कार्य किया जाना है। उन्हें अधिक जानकारी नहीं हैं।

शीघ्र दिया जाएगा टेंडर
नगर परिषद के अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने कहा कि उस मीटिंग में पारित हुए रात्रि सफाई, स्वागत द्वार बनाए जाने सहित कई प्रस्तावों पर काम शुरू हो गया है। शहर को एक जैसे रंग में रंगे जाने के कार्य के लिए भी शीघ्र ही आपसी विचार-विमर्श के बाद टेंडर छोड़ा जाएगा।


इस संबंध में डीसी चंद्रशेखर ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों एवं पार्षदों को उन्होंने परामर्श दिया था और परिषद ने प्रस्ताव भी पारित किया था। लेकिन पार्षदों की सहमति के बिना यह कार्य नहीं होगा। जैसे ही शहर के सारे पार्षद सहमत हो जाते हैं, तो पूरे शहर को एक जैसे रंग में रंगा जा सकता है। इस पर अधिक लागत भी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed