फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पेट्रोल के दामों में कमी को लोगों ने नकारा

पेट्रोल के दामों में कमी को लोगों ने नकारा

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कहा, चार से पांच रुपये बढ़ाकर 95 पैसे घटाना राजनीति

पेट्रोल अब दरें लागू होने के बाद
सिंपल पेट्रोल 69.26 पैसे 68.31 पैसे
प्रीमियम 72.09 पैसे 71.14 पैसे

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम 95 पैसे पेट्रोल के सस्ता होने की खबर के बाद भी लोगों ने राहत की सांस नहीं ली। लोगों के अनुसार 4 से 5 रुपये की भारी बढ़ोतरी के बाद मात्र 95 पैसे पेट्रोल सस्ता करना सरकार की बड़ी उपलब्धि नहीं है। लोगों की पैनी नजर हमेशा पेट्रोल के मूल्यों में घटती और बढ़ती दरों पर रहती है, खासकर आम आदमी की। लोगों ने दामों में की गई कमी को ऊंट के मुंह में जीरे के समान बताया। उन्होंने इसे नाकाफी मानकर सरकार का राजनीतिक लाभ पाने की मंशा बताई। उनके अनुसार सरकार को पहले की गई पांच रुपये की वृद्धि को ही कम कर देना चाहिए।

ऊंट के मुंह में जीरा
युवा व्यापारी सुमित कुमार ने बताया कि केवल 95 पैसे घटना तो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। पेट्रोल में इतनी अधिक वृद्धि के बाद केवल कुछ पैसे घटाना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं कही जा सकती। छोटे व्यापारी तो पेट्रोल के दामों की मार झेल रहे हैं, लेकिन सरकार उनके साथ कुछ पैसे कम करके आम लोगों के साथ मजाक कर रही है।
विज्ञापन


जेब खर्ची पेट्रोल में होती खत्म
विद्यार्थी मोहित तायल ने बताया कि उन्हाेंने बाइक को चलाना काफी कम कर दिया है। जेब खर्ची सारी पेट्रोल में ही खत्म हो जाती है। पेट्रोल के आसमान छूते दाम ने लोगों की कमर को तोड़कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजे के बाद लागू होंगी दरें
पेट्रोलपंप नीलकंठ एंड संस के संचालक जलेश शर्मा और पिहोवा में पेट्रोलपंप संचालक दीपक शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी पेट्रोल के दाम घटने की जानकारी केवल खबरों के माध्यम से ही मिली है। ये दरें जिले में बृहस्पतिवार रात 12 बजे के बाद लागू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed