{"_id":"81-45907","slug":"Karnal-45907-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब बनेगा नया रेलवे स्टेशन?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब बनेगा नया रेलवे स्टेशन?
Karnal
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर में नए रेलवे स्टेशन की घोषणा अभी तक कागजों में ही सिमटी हुई है। नये बस अड्डे के निकट कपिस्थल हाल्ट के नाम से बनने वाले इस स्टेशन के न बनने से मुख्य रेलवे स्टेशन से बस अड्डा सहित इसके आसपास स्थिति दर्जनों कालोनियों, सरकारी कार्यालयों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें ट्रेन के लिए काफी समय पहले घर से निकलना पड़ता है। वहीं स्टेशन से लघु सचिवालय एवं सहित अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचने में दो किलोमीटर से भी अधिक का सफर तय करना पड़ता है।
तीन साल पहले हुई थी घोषणा
करीब तीन वर्ष पूर्व वर्ष 2009 में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर नया बस अड्डा बन जाने के बाद लोगाें की जरूरत को देखते हुए यहां रेलवे फाटक के निकट ही नया रेलवे हाल्ट बनाए जाने की घोषणा हुई थी। ताकि बस अड्डे से रेलवे स्टेशन आने जाने वालों के साथ-साथ लघु सचिवालय एवं आस-पास की बस्तियों के लोगों को परेशानी न हो।
घोषणा तक सिमटी :
नए रेलवे स्टेशन के लिए अभी तक यह घोषणा कागजों में ही चल रही है। स्टेशन के निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। करीब एक वर्ष पूर्व तक कहा जा रहा था कि नाम फाइनल न होने के कारण इसका निर्माण कार्य लटका हुआ है। लेकिन अभी अभी तक इसका नाम भी फाइनल नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इन कालोनियों के लोगों को परेशानियां:
सेक्टर 19 एवं 20, फ्रेंड्स कालोनी, ढांड रोड पर बाईपास से पार की सभी बस्तियों, करनाल रोड पर बाईपास पार की सभी बस्तियों, फ्रेंड्स कालोनी, करनाल रोड पर स्थित कालोनियों, अंबाला रोड पर स्थित दर्जनों कालोनियों के साथ-साथ लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर में प्रतिदिन ट्रेन से आने एवं जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ऑटो चालकों की मनमर्जी का शिकार:
दैनिक यात्रियों अरूण कुमार, लालचंद, ओमप्रकाश, बिंदर, नवलकिशोर, गगन, संदीप, गुरदेव आदि ने बताया कि उन्हें लघु सचिवालय या फिर अन्य जगहों पर आने-जाने के लिए ऑटो चालकों की मनमर्जी का शिकार होना पड़ता है। इसके अलावा करीब दो किलोमीटर तक के सफर में कई बार जाम भी लग जाता है। ऐसे में उनका समय एवं धन दोनों ही जाया होते हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस घोषणा को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाए। ताकि उन्हें अनावश्यक ट्रेन पकड़ने के लिए पूरे शहर का चक्कर न लगाना पड़े।
वार्ड नंबर 17 से पार्षद एवं हुडा सेक्टर 19 निवासी दरबारा सिंह नैन का कहना है कि इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने की मांग को लेकर शहर वासी कई बार मांग उठा चुके हैं। यदि यह बन जाता है तो निश्चित तौर पर शहर वासियों को काफी लाभ होगा। इसे शीघ्र बनाया जाना चाहिए। वे स्वयं इस संबंध में सांसद नवीन जिंदल को ज्ञापन दे चुके हैं।
रेलवे का काम बाकी: डीसी चंद्रशेखर का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में आवश्यक सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। वे स्वयं भी रेलवे के संबंधित अधिकारियों से दिल्ली जाकर मिले हैं। उम्मीद है कि अब इस पर शीघ्र ही काम शुरू हो जाएगा।
इस संबंध में हरियाणा के लोकनिर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि केंद्रीय रेलमंत्री से मिलकर कैथल की सभी रेल संबंधी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो उन्हें कैथल भी लेकर आएंगे।
सांसद नवीन जिंदल कार्यालय में विकास परियोजनाओं का काम देख रहे निशान ने बताया कि इस मामले में रेलवे के अधिकारियों के साथ मीटिंगें जारी हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू होगा। सांसद नवीन जिंदल द्वारा लगातार रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग की जा रही हैं। हाल ही में हुई मीटिंग में भी इस मामले में चर्चा हुई है।