फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सुरजेवाला आज करेंगे उद्घाटन

सुरजेवाला आज करेंगे उद्घाटन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कैथल। लोक निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला 12 नवंबर को शेरगढ़-गुहणा लिंक चैनल के विस्तार कार्य का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री के राजनीतिक सलाहकार मंगलेश शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि शोरगढ़-गुहणा लिंक चैनल का निर्माण बुर्जी संख्या 0700 तक वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रथम कार्यकाल के दौरान अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला ने करवाया था। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शेरगढ़-गुहणा लिंक चैनल का विस्तार बुर्जी संख्या 091400 तक करवाया है। इस चैनल में सिरसा ब्रांच से भाखड़ा का पानी सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा। इस कार्य पर 19 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। शेरगढ़-गुहणा लिंक चैनल के विस्तार से 16 गावों की 14424 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध होगा। लाभान्वित होने वाले गांवों में पट्टी खोत, पट्टी गादड़, पट्टी चौधरी, छौत, चंदाना, शेरगढ़, काकौत, डयोडखेड़ी, गढ़ी पाड़ला, पाड़ला, फ्रांसवाला, भानपुरा, हरिपुरा, मालखेड़ी, गुहणा तथा दिल्लोवाली गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed