{"_id":"81-45757","slug":"Karnal-45757-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पार्टी पर फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पार्टी पर फायर
Karnal
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
नीलोखेडी। गांव ब्राह्मण माजरा के पास पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी हवा में फायर किए और तस्करों को तरावड़ी के पास दबोच लिया, जबकि कैंटर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। हरियाणा से लगते यूपी बार्डर से पशु तस्कर पशुओं की तस्करी करते रहते हैं। शनिवार रात निगदू पुलिस ने ब्राह्मण माजरा गांव के पास नाकेबंदी की थी। इसी दौरान रात करीब दो बजे पशुओं से भरा कैंटर नाके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन पुलिस को देखकर कैंटर चालक ने गाड़ी को तेज भगा लिया और पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और जवाब में हवा में फायर किया। आरोपी नाका तोड़कर भाग निकले। मामले की सूचना मिलने पर निगदू चौकी प्रभारी जगदीश और बुटाना एसएचओ संजीव मलिक ने वाहन का पीछा कर तरावड़ी के पास कैंटर को काबू कर लिया। पुलिस ने चार गायों को मुक्त करवाकर चार आरोपियों साजिद, मुस्लिन, आसिफ व अमित को काबू कर लिया। जबकि कैंटर चालक भूरा पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन