{"_id":"81-45703","slug":"Karnal-45703-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान निकाल फेंका मोटरसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान निकाल फेंका मोटरसाइकिल
Karnal
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। डेरा भाग सिंह स्थित महक नर्सरी के पास से चोराें ने एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में मोटरसाइकिल के मालिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल अपने घर के बाहर खड़ा किया था। थोड़ी देर बाद जब उसने बाहर आकर देखा तो मोटरसाइकिल नदारद पाया। सुबह उसे किसी ने सूचना दी कि उसका मोटरसाइकिल श्मशानघाट में पड़ा है। जब उसने वहां जाकर देखा तो चोराें ने उसके मोटरसाइकिल के पहिए व बैटरी आदि निकाल बाकी ढांचे को वहीं गिरा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन